दादी के निधन पर घर जाने की तैयारी में था पोता
गौरव ने बताया कि संयम पिछले पांच वर्षों से एनीमेशन क्षेत्र में काम कर रहे थे और हर वीकेंड घर आया करते थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “उन्हें कल घर आना था, ही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने कहा, “इमारत में न तो उचित सीढ़ियां थीं और न ही आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता। ऐसी स्थिति में इस जगह को संचालित करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए थी।”
वहीं, सूरजभान सिंह के भाई सुधीर ने बताया कि परिवार अभी भी हादसे की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमें बताया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, लेकिन अभी हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है।” सूरजभान भी एक एनीमेशन कंपनी में कार्यरत थे।
Lucknow: 15 मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष वर्ष के बीच
हादसे में घायल लवप्रीत और जयंत का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में चल रहा है।
Lucknow: इमारत मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अब तक इमारत मालिक रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषांक कृष्ण जायसवाल और स्टूडियो संचालक सुरेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है।







