Indore News: यह घटना इंदौर के कृष्णबाग कॉलोनी की है जहां सोमवार देर रात प्रेम संबंध के रिश्ते का विरोध करने पर एक युवती ने अपने प्रेमी और उसकी मां के साथ मिलकर अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खर्जना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Indore News: कौन है युवती के पिता-
पुलिस जांच के अनुसार गंभीर रूप से घायल पिता की मेहरबान सिंह के रूप में पहचान हुई है। उन पर शुभम पल्लव मेहरबान की बेटी प्राची और शुभम की मां किरण पल्लव ने हमला किया।
Indore News: 4 साल से चल रहा था यह रिश्ता-
पुलिस जांच ने यह खुलासा किया कि प्राची और शुभम का प्रेम रिश्ता 4 सालों से चल रहा था। पिता को उनकी बेटी का रिश्ता पसंद नहीं था। उन्होंने कई बार बेटी को डांट फटकार भी लगे जिससे नाराज होकर प्राची घर छोड़कर चली गई।
इन तीनों पर लगे आरोप-
परिजनों के अनुसार, घटना के लगभग एक घंटे बाद प्राची अपने प्रेमी शुभम और उसकी मां किरण के साथ घर लौटी। घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई।
चाकू से किए गए कई वार-
आरोप है कि विवाद के दौरान शुभम ने चाकू निकालकर मेहरबान सिंह पर हमला कर दिया। हमले में उनकी पीठ, कंधे और पैर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान हो गए।
बीच-बचाव में पहुंची पत्नी भी हुई घायल-
जब मेहरबान सिंह की पत्नी उन्हें बचाने के लिए बीच में आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। परिजनों का कहना है कि महिला के बाल पकड़कर खींचे गए और उनके हाथ पर भी चाकू से वार किया गया।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती-
घटना के बाद परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग दोनों घायलों को तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- बड़वानी में बारिश, 30 जिलों में अलर्ट; प्रदेश में सामान्य से 52% कम बरसात








