MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर बड़वानी जिले के सेंधवा में मौसम ने अचानक करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्से अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं।
MP Weather Update: 52% कम बारिश, 48 जिले सामान्य से पीछे-
मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 52 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत 48 जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है। केवल भोपाल सहित 7 जिलों में सामान्य या उससे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
MP Weather Update: खरीफ की बोवनी प्रभावित-
बारिश की कमी का असर खरीफ फसलों की बुवाई पर पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, बोवनी के लिए कम से कम 4 इंच बारिश जरूरी होती है। फिलहाल 4 इंच से ज्यादा बारिश वाला एकमात्र जिला भोपाल है, जहां सामान्य से 53% अधिक यानी 4.6 इंच पानी गिर चुका है।
MP Weather Update: मानसून की एंट्री में देरी-
प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार अब तक मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सका है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है।
पूर्वी MP में सबसे ज्यादा कमी-
पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में औसत से 71% कम बारिश हुई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 33% कम वर्षा दर्ज की गई है।
17 जिलों में हुई प्री-मानसूनी बारिश-
सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलीं। धार में करीब 2 इंच और भोपाल में पौन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इंदौर, खंडवा, रायसेन, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर और बड़वानी समेत 17 जिलों में आंधी और बारिश का असर रहा।
4 जिलों में हीटवेव, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग ने जबलपुर, मंडला, दमोह और उमरिया में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, रायसेन, नर्मदापुरम सहित 30 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
बड़े शहरों का तापमान-
ग्वालियर: 40.2°C
जबलपुर: 36°C
भोपाल: 35.2°C
उज्जैन: 35°C
इंदौर: 34.7°C
पिछले वर्षों का रिकॉर्ड-
मौसम विभाग के अनुसार 2021 में मानसून 9 जून को प्रदेश में प्रवेश कर गया था, जबकि सबसे देर से 2018 में 25 जून को आया था। पिछले वर्ष मानसून 16 जून को पहुंचा था और पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी।
यह भी पढ़े- JD Vance के ‘Pakistan Love’ बयान पर उठे सवाल, रिपब्लिकन बोले- “मत भूलिए इतिहास”







