Home » राष्ट्रीय » कश्मीर का सफर होगा और आसान, श्रीनगर जाने वाली ट्रेनें अब दौड़ेंगी 100 KM/H की रफ्तार से

कश्मीर का सफर होगा और आसान, श्रीनगर जाने वाली ट्रेनें अब दौड़ेंगी 100 KM/H की रफ्तार से

Kashmir train speed increase:

Kashmir train speed increase: कश्मीर घाटी की रेल सेवाओं को तेज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में उत्तर रेलवे ने अहम फैसला लिया है। जम्मू मंडल के अंतर्गत बनिहाल-काजीगुंड सिंगल लाइन विद्युतीकृत रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। लगभग 17 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर यह बदलाव देश-विदेश के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

Kashmir train speed increase: समय की बचत, बेहतर होगी ट्रेनों की समयबद्धता-

गति सीमा बढ़ने से इस सेक्शन में ट्रेनों का रनिंग टाइम कम होगा, जिससे परिचालन क्षमता में सुधार आएगा। काजीगुंड, अनंतनाग और श्रीनगर तक चलने वाली रेल सेवाओं की समयसारिणी अधिक व्यवस्थित होगी। यात्रियों को अक्सर देरी की समस्या झेलनी पड़ती थी — नई व्यवस्था लागू होने के बाद इसमें उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।

Kashmir train speed increase: सेहर खड्ड पर दो पुल बहाल,यात्रियों को बड़ी राहत-

रेल सेवाओं के साथ-साथ सड़क मार्ग पर भी अच्छी खबर है। पिछले वर्ष बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए रावी नदी और सेहर खड्ड (कटुआ) पर दो महत्वपूर्ण पुलों का पुनर्निर्माण तय समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। इससे पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच का अहम सड़क संपर्क पूरी तरह बहाल हो गया है।

अमरनाथ यात्रा से पहले मिली राहत-

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलों की बहाली के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले इन पुलों के तैयार हो जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर कठुआ-पठानकोट के बीच यातायात सुचारू रहेगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़े- शामली में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब, एक सब-इंस्पेक्टर घायल