Home » Breaking News » भारत में ट्रंप की लोकप्रियता कितनी? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

भारत में ट्रंप की लोकप्रियता कितनी? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Donald Trump Popularity: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही दुनिया में अमेरिका की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता का दावा कर रहे हों, लेकिन प्यू रिसर्च सेंटर के 2026 ग्लोबल एटीट्यूड सर्वे ने अलग तस्वीर पेश की है। सर्वे के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ट्रंप की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा घटा है और सिर्फ 23 प्रतिशत लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में उन पर विश्वास जताया।

भारत में भी ट्रंप पर भरोसा हुआ कम

सर्वे के मुताबिक भारत में भी ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में जहां 51 प्रतिशत भारतीयों ने ट्रंप पर भरोसा जताया था, वहीं 2026 में यह आंकड़ा घटकर 39 प्रतिशत रह गया। इसी तरह ट्रंप की टैरिफ नीति को भारत में केवल 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला।

Donald Trump Popularity: टैरिफ नीति पर कई देशों में नाराजगी

ट्रंप की व्यापार और टैरिफ नीति को लेकर दुनिया के कई प्रमुख देशों में असंतोष देखने को मिला। यूके में 27 प्रतिशत, कनाडा में 17 प्रतिशत, जापान में 15 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया में 14 प्रतिशत, मेक्सिको में 11 प्रतिशत और जर्मनी में केवल 8 प्रतिशत लोगों ने उनकी व्यापार नीति का समर्थन किया। वहीं ईरान से जुड़े मामलों को संभालने के तरीके पर 36 देशों के 74 प्रतिशत लोगों ने असहमति जताई।

कनाडा और यूरोप में अमेरिका की छवि को झटका

रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में अमेरिका को भरोसेमंद सहयोगी मानने वालों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जहां बाइडेन प्रशासन के दौरान 83 प्रतिशत कनाडाई अमेरिका पर भरोसा करते थे, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर 35 प्रतिशत रह गया है। फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, नीदरलैंड और इटली जैसे यूरोपीय देशों में भी ट्रंप के प्रति नकारात्मक राय रखने वालों की संख्या काफी अधिक रही।

 Donald Trump Popularity: घरेलू मोर्चे पर भी ट्रंप की चुनौती बढ़ी

सर्वे में ट्रंप के घरेलू प्रदर्शन पर भी सवाल उठे हैं। पोलिंग औसत के अनुसार उनका नेट अप्रूवल रेटिंग लगातार गिर रही है। अर्थव्यवस्था के प्रबंधन को लेकर केवल 26 प्रतिशत अमेरिकी संतुष्ट हैं, जबकि 70 प्रतिशत लोगों ने असंतोष व्यक्त किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की आर्थिक और सैन्य ताकत बरकरार है, लेकिन वैश्विक लोकप्रियता और नेतृत्व पर भरोसा पहले की तुलना में कमजोर हुआ है।

ये भी पढ़े…. प्रयागराज के नैनी से मानिकपुर तक रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, 5.59 करोड़ से बनेंगे आधुनिक पैदल मार्ग