Home » हरियाण » गुरुग्राम में 6000 रुपये का पेट्रोल डलवाकर स्कॉर्पियो सवार फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

गुरुग्राम में 6000 रुपये का पेट्रोल डलवाकर स्कॉर्पियो सवार फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

Gurugram news: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कॉर्पियो सवार ने करीब 6,000 रुपये का डीजल/पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। यह मामला पटौदी-बिलासपुर रोड स्थित यश फिलिंग स्टेशन का बताया जा रहा है।

पेट्रोल भरवाते समय सामान्य व्यवहार

पेट्रोल पंप मैनेजर के अनुसार, आरोपी युवक सामान्य तरीके से पंप पर आया और अपनी गाड़ी में तेल भरवाने लगा। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जैसे ही मीटर 6,000 रुपये पर पहुंचा और टैंक भर गया, आरोपी अचानक गाड़ी में बैठा और तेज रफ्तार से वहां से भाग निकला।

Gurugram news: तेज रफ्तार में नुकसान

तेज रफ्तार में भागने के दौरान अटेंडेंट समय पर नोजल नहीं हटा सका, जिससे डिलीवरी होज खिंचकर टूट गया।

Gurugram news: पुलिस जांच और CCTV फुटेज

घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप मैनेजर ने बिलासपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला CCTV कैमरों में कैद हुआ है और फुटेज के आधार पर आरोपी और उसकी काली स्कॉर्पियो की पहचान की जा रही है।

आरोपी की तलाश जारी

Gurugram news: पुलिस के अनुसार, आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और मामले की जांच जारी है।

 

 

यह भी पढे़: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय के इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि, 11 जुलाई की बैठक में होगा बड़ा फैसला