Shah Rukh Khan : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वैश्विक क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल किया है। KKR अब अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने वाला पहला ग्लोबल फ्रेंचाइजी ब्रांड बन गया है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में स्थित नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग क्रिकेट मैच आयोजित किया।

लॉस एंजिल्स के पोमोना स्थित फेयरफ्लेक्स परिसर में बने इस स्टेडियम को भविष्य में मेजर लीग क्रिकेट के प्रमुख मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार किया गया है। क्रिकेट के 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल होने के मद्देनजर भी इस मैदान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Shah Rukh Khan
इस उपलब्धि पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देखा गया एक सपना अब साकार हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि में सहयोग देने के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजोग गुप्ता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।शाहरुख खान ने अपने संदेश में लॉस एंजिल्स की स्थानीय टीम, परियोजना से जुड़े सभी सहयोगियों और क्रिकेट को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ KKR की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने इस परियोजना को सफल बनाने में भूमिका निभाई।
What started as a dream… turns into reality today.
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
मिलेंगी ये सुविधाएं
शाहरुख खान के मुताबिक, नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड केवल क्रिकेट मैचों का आयोजन स्थल नहीं होगा। इसे एक ऐसे केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां खेल के साथ-साथ मनोरंजन, पारिवारिक गतिविधियां और सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकें। उनका मानना है कि यह मैदान आने वाले वर्षों में क्रिकेट और समुदाय, दोनों को एक साथ जोड़ने का काम करेगा।
Read More : Vacuum Cleaner History: बिना बिजली चलता था दुनिया का पहला वैक्यूम क्लीनर, जानिए कैसे शुरू हुआ इस मशीन का सफर
Sanjucta








