Home » मनोरंजन » OTT पर छाई ‘दादी की शादी’, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन ऑनलाइन बनी मस्ट वॉच

OTT पर छाई ‘दादी की शादी’, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन ऑनलाइन बनी मस्ट वॉच

Daadi Ki Shaadi OTT:

Daadi Ki Shaadi OTT: सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाली कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ अब OTT पर दर्शकों का दिल जीत रही है। रिलीज के 24 घंटे के भीतर ही फिल्म ने अच्छी व्यूअरशिप हासिल कर ली है और प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगी है।

Daadi Ki Shaadi OTT: 2 घंटे 30 मिनट की फैमिली कॉमेडी-

करीब 2 घंटे 30 मिनट लंबी यह फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म की हल्की-फुल्की कहानी और हास्य से भरपूर सीन्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। थिएटर में खास रिस्पॉन्स न मिलने के बावजूद OTT पर इसे अच्छा समर्थन मिल रहा है।

Daadi Ki Shaadi OTT: स्टारकास्ट ने खींचा ध्यान-

8 मई 2026 को रिलीज हुई ‘दादी की शादी’ में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, योगराज सिंह और सादिया खातिब मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी ने इसी फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है।

बॉक्स ऑफिस पर रही बड़ी फ्लॉप-

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये था। हालांकि, यह सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 8.47 करोड़ रुपये रहा, जिसके चलते यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

OTT पर मिली नई पहचान-

भले ही ‘दादी की शादी’ थिएटर में दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई, लेकिन OTT पर इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैमिली कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के बीच यह फिल्म तेजी से लोकप्रिय होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़े- पंजाब में बुरी तरह फंसी कांग्रेस, पार्टी में टूट का खतरा बढ़ा, चन्नी के बगावती तेवर