Home » Foreign Affairs » लाहौर गैंगरेप केस: इशाक डार के पोते पर गंभीर आरोप, चार गिरफ्तार

लाहौर गैंगरेप केस: इशाक डार के पोते पर गंभीर आरोप, चार गिरफ्तार

Pakistan news: लाहौर से एक बेहद गंभीर और हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जिसने पाकिस्तान की सियासत में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप मामले में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते रजा डार का नाम मुख्य संदिग्धों में सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है और विपक्षी नेताओं ने इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है।

29 जून की घटना, दो विदेशी महिलाएं बनीं पीड़िता

जानकारी के अनुसार यह घटना 29 जून की बताई जा रही है, जिसमें दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इनमें एक महिला वेनेजुएला और दूसरी नीदरलैंड की नागरिक बताई जा रही है। मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

Pakistan news: अदालत ने चारों आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर

शुक्रवार को लाहौर की एक अदालत ने इशाक डार के पोते रजा डार सहित सभी चार आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Pakistan news: क्रिप्टो वेंचर और पुराने संपर्कों का भी खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजा डार की मुलाकात पिछले साल सिंगापुर में दोनों पीड़ित महिलाओं से हुई थी। बताया जा रहा है कि वे एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पार्टनर भी थे। इसके बाद कथित तौर पर इन महिलाओं के पाकिस्तान दौरे के लिए बिजनेस वीजा की व्यवस्था भी की गई थी।

फैसल वावड़ा का बड़ा हमला, इस्तीफे की मांग

इस पूरे मामले पर सियासत भी गरमा गई है। सीनेटर फैसल वावड़ा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इशाक डार के इस्तीफे की मांग की है। वावड़ा ने कहा कि अगर देश और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि की चिंता है, तो उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को गैंगरेप की बजाय एक्सटॉर्शन का केस बनाने की कोशिश की जा रही है और विदेशी पीड़ितों को जल्द उनके देश वापस भेजने की तैयारी चल रही है।

“पाकिस्तान को पारिवारिक कंपनी की तरह चलाया जा रहा है” – वावड़ा

Pakistan news: सीनेटर वावड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश को “एक पारिवारिक कंपनी की तरह चलाया जा रहा है।” उन्होंने सवाल उठाया कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद इशाक डार विदेश मंत्री के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: लद्दाख में पर्यावरण बचाने के लिए बड़ी पहल, 100 पूर्व सैनिक संभालेंगे मोर्चा, मौके पर ही काट सकेंगे चालान