Home » मौसम » मध्य प्रदेश में मानसून का कहर, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई इलाकों में भारी बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून का कहर, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई इलाकों में भारी बारिश

MP Weather Update:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रविवार सुबह छिंदवाड़ा और आसपास के इलाकों में बारिश हुई, जबकि दोपहर बाद उमरिया में तेज बारिश दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा।

MP Weather Update: 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी-

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

MP Weather Update: 30 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश-

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। मंडला में सबसे ज्यादा करीब 2.25 इंच, बालाघाट में 1.5 इंच, पचमढ़ी में 1.25 इंच और जबलपुर में करीब 0.75 इंच बारिश हुई। इंदौर, खंडवा, बैतूल, राजगढ़, खरगोन और दतिया समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश से जनजीवन प्रभावित-

हरदा जिले में तेज बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया। मांदला के पास कालीमाचक नदी का जलस्तर बढ़ने से नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे बंद करना पड़ा। खंडवा जिले के गरबड़ी गांव में नाले में बाढ़ आने से खिरकिया रोड पर लंबा जाम लग गया।

आष्टा में डूबने से दो बच्चों की मौत-

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के बापचा दोनिया गांव में बारिश के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

जुलाई में इन शहरों में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड-

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना माना जाता है।

इंदौर में 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड दर्ज है।

भोपाल में जुलाई में एक महीने के दौरान करीब 41 इंच बारिश का रिकॉर्ड है।

जबलपुर में जुलाई में सबसे अधिक 45 इंच तक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

ग्वालियर में अन्य बड़े शहरों की तुलना में सबसे कम बारिश होती है।

उज्जैन में जुलाई के दौरान सालाना बारिश का बड़ा हिस्सा रिकॉर्ड किया जाता है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह-

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़े- लेंटर तोड़ते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, बीमार बेटी के इलाज के लिए आया था काम पर