Home » हिमाचल » Chamba में चलती HRTC बस पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, 1 की मौत; 4 घायल

Chamba में चलती HRTC बस पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, 1 की मौत; 4 घायल

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। भरमौर से चम्बा आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस पर गैहरा के पास सुबह करीब 7 बजे पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर आ गिरा। पत्थर बस की छत तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा, जिससे बस में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर लोग शिव पूजन समारोह से लौट रहे थे।

Chamba में हादसा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। घायलों को बस से निकालकर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चम्बा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

1 की मौत

फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सफर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Read More : CBSE 10वीं रिजल्ट अपडेट, जानें कब और कैसे देखें अपना रिजल्ट

Written By : Kanishka