JD Vance : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका के अलावा भारत भी इजरायल का एक मजबूत और भरोसेमंद मित्र है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत से जबरदस्त समर्थन मिलता है और दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि वह जेडी वेंस का सम्मान करते हैं और उनके साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह उनकी हर बात से सहमत हों।

उन्होंने दोहराया कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में इजरायल के सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन भारत समेत कई अन्य देश भी उनके करीबी सहयोगी हैं। नेतन्याहू ने कहा, “भारत में 1.4 अरब लोग रहते हैं और वहां से हमें जबरदस्त समर्थन मिलता है। मेरे फेसबुक पेज पर भी भारत से बड़ी संख्या में लोग हमारा समर्थन करते हैं।”
JD Vance
उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भले ही इजरायल की आलोचना होती हो, लेकिन दुनिया के कई देश और उनके नेता निजी तौर पर इजरायल का समर्थन करते हैं। उनके मुताबिक कई देशों के नेता उनसे रक्षा तकनीक, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों में सहयोग की इच्छा भी जताते हैं। दरअसल, नेतन्याहू का यह बयान जेडी वेंस की उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जो उन्होंने पिछले महीने व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग और बाद में ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में की थी। उस दौरान वेंस ने इजरायल से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता का सम्मान करने की अपील की थी।
सबसे शक्तिशाली सहयोगी
वेंस ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप इस समय इजरायल के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली सहयोगी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह इजरायली सरकार का हिस्सा होते, तो अपने सबसे मजबूत सहयोगी की सार्वजनिक आलोचना नहीं करते। साथ ही उन्होंने इजरायल की सुरक्षा रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 90 लाख की आबादी वाला देश हर सुरक्षा चुनौती का समाधान सिर्फ लोगों को मारकर नहीं निकाल सकता।
नेतन्याहू ने अंत में कहा कि साइबर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इजरायल दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। यही वजह है कि कई देश इजरायल के साथ तकनीकी और रक्षा सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।
Read More : Peddi OTT Release: राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पेड्डी’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
Wrritten By : Kanishka








