Home » राष्ट्रीय » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधु-सतों को पूरा भरोसा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को मिलेगी सजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधु-सतों को पूरा भरोसा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को मिलेगी सजा

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधु-सतों को पूरा भरोसा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को मिलेगी सजा
Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला उजागर होने के साथ ही कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। मुख्यमंत्री योगी पर साधु-संतों को भी पूरा भरोसा है कि वे दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे। साधु-संत मानते हैं कि इस मामले को राजनीतिक रंग न दिया जाए।

महंत नृत्य गोपाल दास क्या बोले?

इस बाच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा जताया है कि वे इस पाप कर्म में शामिल व्यक्ति को सजा दिलाएंगे। उन्होंने इस मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील भी की। उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न्याय सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अपील की कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े इस मामले को निजी फायदे के लिए राजनीतिक रंग न दिया जाए।

Lucknow: सीएम योगी पर भरोसे का कारण

साधु-संतों को सीएम योगी आदित्यनाथ पर भरोसे का पहला कारण यह है कि उन्होंने एसआईटी (SIT) जांच का गठन कर मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की है।SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट आते ही आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी की गई। इसका संतों ने स्वागत किया।
सीएम योगी पर साधु-संतों का भरोसा इसलिए भी है कि सीएम ने कड़े शब्दों में कहा है कि राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संतों का मानना है कि सीएम योगी लगातार इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Lucknow: ट्रस्ट की एक अहम बैठक

बहरहाल इस मामले में आज सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अहम बैठक चल रही है, जिसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की ओर से सौंपे गए इस्तीफों पर विचार किया जाएगा।
बैठक में मंदिर के लिए चढ़ावा इकट्ठा करने और राम मंदिर के प्रबंधन से जुड़ी कथित अनियमितताओं की चल रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की जांच पर भी चर्चा होगी।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की मंजूरी से बुलाई गई है, ताकि तत्काल फैसले की जरूरत वाले कई जरूरी मामलों पर चर्चा की जा सके।