Home » स्पोर्ट्स » वैभव सूर्यवंशी को नेट्स में लगी चोट, दर्द से कराहते रहे बल्लेबाज; खेलने पर सस्पेंस

वैभव सूर्यवंशी को नेट्स में लगी चोट, दर्द से कराहते रहे बल्लेबाज; खेलने पर सस्पेंस

IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में आज तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स पर अभ्यास के दौरान चोटिल होते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद उनके तीसरे टी20 में खेलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

IND vs ENG: नेट्स में पसलियों पर लगी गेंद-

वायरल वीडियो में वैभव सूर्यवंशी नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। इसी दौरान भारत के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र द्विवेदी की एक शॉर्ट गेंद सीधे उनकी पसलियों पर जा लगी। गेंद लगते ही वैभव दर्द से कराहते हुए पेट पकड़कर नीचे बैठ गए।

IND vs ENG: कोच के रवैये पर उठे सवाल-

वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव के चोटिल होने के बावजूद राघवेंद्र द्विवेदी ने तुरंत उनकी स्थिति पर ध्यान नहीं दिया और गेंद उठाकर दोबारा अपने मार्क पर लौट गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके रवैये की आलोचना की है।

डेब्यू मैच में दिखाया था दम-

वैभव सूर्यवंशी ने पहले टी20 मुकाबले में 14 रन की पारी खेली थी। हालांकि उनकी पारी लंबी नहीं रही, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से संकेत दिया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और उन्हें लगातार मौके मिलने चाहिए।

तीसरे टी20 में खेलने पर सस्पेंस-

फिलहाल टीम मैनेजमेंट की ओर से वैभव सूर्यवंशी की चोट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, अभ्यास के दौरान इस तरह की चोटें सामान्य मानी जाती हैं और अक्सर थोड़े आराम व उपचार के बाद खिलाड़ी मैदान पर लौट आते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वैभव तीसरे टी20 में खेलेंगे और टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़े- मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत; बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे