Mulank 2: अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए ऐसे लोग स्वभाव से भावुक, शांत, रचनात्मक और संवेदनशील होते हैं। इनमें दूसरों से जल्दी घुलने-मिलने की क्षमता होती है और टीमवर्क में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, सही करियर का चुनाव करने पर मूलांक 2 के लोग जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
मूलांक 2 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन
1. मीडिया और क्रिएटिव फील्ड
मूलांक 2 के लोगों के लिए पत्रकारिता, एंकरिंग, कंटेंट राइटिंग, फोटोग्राफी, फिल्म, अभिनय और अन्य क्रिएटिव क्षेत्रों में करियर के अच्छे अवसर माने जाते हैं। उनकी रचनात्मक सोच और प्रभावी अभिव्यक्ति उन्हें इस क्षेत्र में सफलता दिला सकती है।
2. शिक्षा और काउंसलिंग
इन लोगों का स्वभाव धैर्यवान और सहयोगी होता है, इसलिए शिक्षक, करियर काउंसलर या मोटिवेशनल गाइड जैसे पेशे इनके लिए अनुकूल माने जाते हैं।
3. पब्लिक रिलेशन और मार्केटिंग
ब्रांड मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन, सेल्स, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में भी मूलांक 2 के लोग बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
4. सोशल वर्क और एनजीओ
दूसरों की मदद करने की भावना होने के कारण सामाजिक सेवा, एनजीओ और जनकल्याण से जुड़े कार्य भी इनके लिए उपयुक्त करियर विकल्प हो सकते हैं।
5. हेल्थकेयर और वेलनेस
नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, आयुर्वेद, योग, थेरेपी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में भी मूलांक 2 वालों के लिए सफलता की अच्छी संभावनाएं बताई गई हैं।
Mulank 2: सफलता के लिए करें ये उपाय
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के लोगों को भगवान शिव की नियमित पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूर्णिमा का व्रत रखने, चंद्र देव की उपासना करने और माता का सम्मान करने से सकारात्मक फल मिल सकते हैं। इसके अलावा सफेद रंग की वस्तुएं जैसे चावल, दूध, चीनी और सफेद वस्त्र जरूरतमंदों को दान करना भी लाभकारी माना जाता है।
यह भी पढे़ : Rahu Kaal में भूलकर भी न करें ये 5 काम, छोटी-सी चूक पड़ सकती है भारी








