Home » अंतर्राष्ट्रीय » ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी की बड़ी कूटनीतिक चाल! विपक्ष के नेता एंगस टेलर से अहम मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी की बड़ी कूटनीतिक चाल! विपक्ष के नेता एंगस टेलर से अहम मुलाकात

PM MODI VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

द्विपक्षीय संबंधों पर दोनों दलों का समर्थन

विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की साझा प्रतिबद्धता जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह मुलाकात दर्शाती है कि ऑस्ट्रेलिया की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भारत के साथ मजबूत रिश्तों के पक्ष में हैं।

PM MODI VISIT: व्यस्त कार्यक्रम के बीच कई अहम मुलाकातें

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन, विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर, पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की।

MCG में जारी होगा खेल सहयोग रोडमैप

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का भी दौरा करेंगे, जहां दोनों देशों के बीच खेल सहयोग रोडमैप जारी किया जाएगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स और ऑस्ट्रेलिया 2032 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में खेल सहयोग दोनों देशों के संबंधों का अहम आधार बनेगा।

ये भी पढ़े… अली खामेनेई का अंतिम संस्कार, अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर: दोनों देशों के बीच बढ़ा बड़े युद्ध का खतरा