Home » मौसम » सुपर टायफून ‘बावी’ से धीमा पड़ेगा मानसून, बिहार-झारखंड में रेड अलर्ट

सुपर टायफून ‘बावी’ से धीमा पड़ेगा मानसून, बिहार-झारखंड में रेड अलर्ट

 Monsoon Update:

Monsoon Update: मानसून ने इस बार तय समय से पहले पूरे देश को कवर कर लिया है। सामान्य तौर पर पूरे देश में मानसून पहुंचने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार यह 36 दिनों में ही पूरे भारत में फैल गया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

Monsoon Update: सैटेलाइट इमेज में पश्चिमी राज्यों से बादल गायब-

मौसम विभाग की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में मध्य भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में घने बादल दिखाई दे रहे हैं। वहीं गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में बादल कम नजर आ रहे हैं, जिससे वहां बारिश की संभावना घट गई है।

Monsoon Update: सुपर टायफून ‘बावी’ का दिखेगा असर-

फिलीपींस के उत्तर में प्रशांत महासागर में बना सुपर टायफून ‘बावी’ ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहा है। इसका असर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब तक यह तूफान चीन नहीं पहुंचता, तब तक बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना कम है। इससे अगले एक सप्ताह तक देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।

Monsoon Update: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट-

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में रेड अलर्ट भी घोषित किया गया है।

बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित-

लगातार बारिश और बाढ़ के कारण देश के कई राज्यों में हालात बिगड़ गए हैं।

उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़े हादसों में 10 लोगों की मौत हुई।

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई।

त्रिपुरा के तीन जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और करीब 11 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 7 पहुंच गई।

राजस्थान के धौलपुर में मकान ढहने से कई लोग मलबे में दब गए।

उत्तराखंड और हिमाचल में लैंडस्लाइड का खतरा-

उत्तराखंड में यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और सोलन में भारी बारिश के चलते स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। कई सड़कें भी बंद हैं।

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर 30 ट्रेनें रद्द-

भारी बारिश और भूस्खलन से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर 10 से 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे की ओर से ट्रैक मरम्मत का काम जारी है।

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार-

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है

यह भी पढ़े- दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, BJP ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा