Home » राजनीति » चायत चुनाव में देरी पर राजभर का सपा पर हमला, बोले- लीगल सेल की वजह से मामला कोर्ट पहुंचा

चायत चुनाव में देरी पर राजभर का सपा पर हमला, बोले- लीगल सेल की वजह से मामला कोर्ट पहुंचा

UP Panchayat Election:

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा (SBSP) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव में हो रही देरी के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) को जिम्मेदार ठहराया है। अंबेडकरनगर में उन्होंने कहा कि योगी सरकार समय पर चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन सपा की लीगल सेल की याचिका के कारण मामला हाईकोर्ट पहुंच गया।

UP Panchayat Election: ‘सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार थी’-

राजभर ने कहा कि पंचायती राज विभाग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। इसी बीच समाजवादी पार्टी की लीगल सेल के एडवाइजर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी, जिसके बाद अदालत ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने समय पर सभी जवाब कोर्ट में दाखिल कर दिए हैं।

UP Panchayat Election: प्रशासकों की नियुक्ति पर भी उठा विवाद-

राजभर ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया और ग्राम प्रधानों की जगह प्रशासकों की नियुक्ति की। हालांकि, इस फैसले को भी अदालत में चुनौती दी गई। अब इस मामले में 13 जुलाई को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होगी।

‘अब हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार’-

पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि अब पूरा मामला न्यायालय के विचाराधीन है। 13 जुलाई की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट जो निर्देश देगा, सरकार उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप-

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वह केवल इस्लाम की राजनीति करते थे, लेकिन अब राजनीतिक हालात बदलने पर सनातन की बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया है कि अखिलेश यादव से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

PDA और कानून-व्यवस्था पर भी घेरा-

राजभर ने समाजवादी पार्टी पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासन में प्रदेश में अपराध बढ़े थे। PDA को लेकर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के नेता खुद इसके सही अर्थ पर एकमत नहीं हैं

यह भी पढ़े- Datia By-Election 2026: नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर BJP ने किस पर खेला दांव? जानिए कौन हैं आशुतोष तिवारी