Home » एक्सक्लूसिव » Datia By-Election 2026: नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर BJP ने किस पर खेला दांव? जानिए कौन हैं आशुतोष तिवारी

Datia By-Election 2026: नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर BJP ने किस पर खेला दांव? जानिए कौन हैं आशुतोष तिवारी

Datia By-Election 2026:

Datia By-Election 2026: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह युवा नेता आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। लंबे समय से नरोत्तम मिश्रा को इस सीट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भाजपा ने इस बार नए चेहरे पर भरोसा जताया है।

कौन हैं आशुतोष तिवारी?

आशुतोष तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव माना जाता है। वे भाजपा के ग्वालियर क्षेत्र के संगठन मंत्री रह चुके हैं और दतिया जिले के निवासी हैं। हालांकि उनका पैतृक गांव भांडेर विधानसभा क्षेत्र में आता है। राजनीतिक गलियारों में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी भी माना जाता है।

Datia By-Election 2026: शिवराज सरकार में मिली अहम जिम्मेदारी

शिवराज सिंह चौहान सरकार के दौरान आशुतोष तिवारी को मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला था। संगठन और प्रशासन दोनों स्तरों पर काम करने का अनुभव उनकी प्रमुख ताकत माना जा रहा है।

Datia By-Election 2026: नरोत्तम मिश्रा की जगह नए चेहरे पर दांव

दतिया सीट को लंबे समय से डॉ. नरोत्तम मिश्रा का गढ़ माना जाता रहा है। उपचुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। उन्होंने नामांकन पत्र खरीद लिया था और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। इसके बावजूद पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया और आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

30 जुलाई को होगा मतदान

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढे़ : दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, BJP ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा