Home » राष्ट्रीय » पहले ‘वंदे मातरम’, फिर होगा ‘जन-गण-मन’; केंद्र सरकार ने जारी किए नए निर्देश

पहले ‘वंदे मातरम’, फिर होगा ‘जन-गण-मन’; केंद्र सरकार ने जारी किए नए निर्देश

 Central Government Rules:

Central Government Rules: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय (MHA) ने 9 जुलाई को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि किन सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया या बजाया जाना अनिवार्य होगा।

Central Government Rules: इन मौकों पर गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’-

नई गाइडलाइन के अनुसार, नागरिक सम्मान समारोहों, राष्ट्रपति के औपचारिक राजकीय कार्यक्रमों, राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के समय तथा राष्ट्रपति के ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले और बाद में ‘वंदे मातरम’ गाया या बजाया जाएगा। इसके अलावा, राज्यपाल और उप-राज्यपाल के औपचारिक कार्यक्रमों में आगमन और प्रस्थान के समय तथा परेड के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लाए जाने के अवसर पर भी इसका उपयोग किया जाएगा।

Central Government Rules: पहले ‘वंदे मातरम’, फिर ‘जन-गण-मन’-

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और राज्य गीत तीनों गाए या बजाए जाते हैं, तो सबसे पहले ‘वंदे मातरम’, उसके बाद ‘जन-गण-मन’ और फिर राज्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा।

सही शब्द और उच्चारण का पालन जरूरी-

सरकार ने निर्देश दिया है कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाते या बजाते समय उनके सही शब्दों और उच्चारण का सख्ती से पालन किया जाए। इसके लिए गृह मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक शब्द और उच्चारण गाइड भी उपलब्ध कराई है।

28 जनवरी को जारी हुआ था पहला आदेश-

इससे पहले 28 जनवरी 2026 को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगीत को लेकर पहली विस्तृत गाइडलाइन जारी की थी। उसमें सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के छह पद गाने और राष्ट्रगीत के दौरान सभी लोगों के सावधान की मुद्रा में खड़े रहने का निर्देश दिया गया था।

‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मना रही सरकार-

केंद्र सरकार इस वर्ष ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मना रही है। सरकार ने कहा है कि सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाने पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इसे मातृभूमि के सम्मान और गरिमा के साथ प्रस्तुत किया जाए।

संविधान सभा ने दिया था समान सम्मान-

24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने ‘जन-गण-मन’ को भारत का राष्ट्रगान घोषित किया था। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले ‘वंदे मातरम’ को भी राष्ट्रगान के समान सम्मान और दर्जा देने का निर्णय लिया गया था

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway: हवाई पट्टी के पास खिसकी मिट्टी, मानसून में बढ़ी चिंता