Home » मध्य प्रदेश » हेलमेट पहन बाइक से निकले सीएम, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का किया रियलिटी चेक

हेलमेट पहन बाइक से निकले सीएम, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का किया रियलिटी चेक

 CM Mohan Yadav:

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने अनोखे अंदाज में शहर का दौरा किया। उन्होंने हेलमेट पहनकर बाइक से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर विकास कार्यों की स्थिति देखी।

CM Mohan Yadav: कई प्रमुख परियोजनाओं का लिया जायजा-

मुख्यमंत्री ने टावर चौक, फ्रीगंज ब्रिज, मेडिसिटी, कोयला फाटक, कंठाल और तेलीवाड़ा चौराहा समेत कई इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

CM Mohan Yadav: रास्ते में लोगों से की बातचीत-

कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक पैदल चलते हुए मुख्यमंत्री ने सड़क चौड़ीकरण और सिंहस्थ-2028 से जुड़े कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और शहरवासियों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

पुराने परिचित की दुकान पर बनाई जलेबी-

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री कंठाल चौराहे पर अपने पुराने परिचित की जलेबी की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद जलेबी बनाई, चाय मंगवाई और गर्म पानी पिया। उन्होंने बताया कि छात्र राजनीति के समय से उनका इस दुकान से जुड़ाव रहा है।

‘वास्तविक स्थिति जानने के लिए किया निरीक्षण’-

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सड़क, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाइक और पैदल निरीक्षण का उद्देश्य विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का खुद आकलन करना था

यह भी पढ़े- यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले सकेंगे नीतिगत फैसले