Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी का ग्रीन मिशन ऑन! ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ के तहत लगेंगे 35 करोड़ पौधे

CM योगी का ग्रीन मिशन ऑन! ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ के तहत लगेंगे 35 करोड़ पौधे

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप और आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाकर राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में इस वर्ष प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत गोरखपुर जिले को 55 लाख 28 हजार 600 पौधों के रोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन विभाग के समन्वय में 27 विभाग इस महाअभियान में भाग ले रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी वन विभाग के पास है।

प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति का हिस्सा: सीएम योगी

अभियान की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं, बल्कि कृतज्ञता का भाव है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी, नदियों और वृक्षों के प्रति सम्मान भारतीय परंपरा का हिस्सा है और यह महाअभियान उसी भावना का उत्सव है।

UP NEWS: प्रदेशवासियों से पौधा लगाने की अपील

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अभियान में भाग लेते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर उत्तर प्रदेश को हरित बनाने की अपील की।

ये भी पढ़े… बंगाल में उद्योगों को बड़ा तोहफा! CM सुवेंदु अधिकारी ने लागू की सीधी जमीन खरीद नीति