NEET UG 2026: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा नीट यूजी रिजल्ट 2026 से पहले देशभर में MBBS पाठ्यक्रम के लिए खाली सीटों की जानकारी साझा कर दी गई है। 13 जुलाई 2026 तक देशभर के संस्थानों में अप्रूव्ड सीटों की कुल संख्या 136939 है। इसमें से पिछले साल की 127028 एमबीबीएस सीटों का रिन्यूअल किया गया है, वहीं 9911 नई सीटें ऐड की गई हैं।
सीट मैट्रिक्स पर डालें नजर
एनएमसी द्वारा जारी की गई सीट मैट्रिक्स में देशभर के विभिन्न राज्यों के कुल 823 मेडिकल कॉलेजों को जगह मिली है। इन्हीं कॉलेजों में छात्रों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि अप्रूव्ड सीटों पर ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त दाखिला नहीं दिया जाएगा।
राज्य के अनुसार सीटों की संख्या
एनएमसी की ओर से रिक्त सीटों की जानकारी राज्य के अनुसार अपनी साइट पर उपलब्ध है। आप स्टेट-वाइज जान सकते हैं कि राज्य में कितनी रिक्त सीटें उपलब्ध हैं।
आज ऑब्जेक्शन करने का आखिरी मौका
एनटीए द्वारा नीट यूजी री-एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है, जिस पर आज आपत्ति दर्ज करने का अंतिम मौका है। दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और इसी को ध्यान में रखकर परिणाम की घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट यूजी 2026 का रिजल्ट 20 जुलाई के आसपास जारी किए जाने की संभावना है।
Written by- Anushka
यह भी पढ़े…बेटा लंदन में, बेटी बाली में… नोएडा के फ्लैट में अकेले बुजुर्ग की मौत, तीन दिन तक पड़ी रही लाश








