Home » राष्ट्रीय » स्कूल बस हादसे की रिपोर्ट मेयर ने फाड़ी, बच्चे की मौत पर दोबारा जांच के आदेश

स्कूल बस हादसे की रिपोर्ट मेयर ने फाड़ी, बच्चे की मौत पर दोबारा जांच के आदेश

Mumbai News:

Mumbai News: मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत के मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की जांच रिपोर्ट को मेयर रितु तावड़े ने खारिज कर दिया। उन्होंने रिपोर्ट की प्रति फाड़ते हुए दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए।

Mumbai News: दो कॉरपोरेटर भी होंगे नई जांच समिति में शामिल-

मेयर ने कहा कि नई जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। उन्होंने प्रशासन से दोबारा जांच कराने और नई जांच समिति में दो कॉरपोरेटरों को शामिल करने को कहा है।

Mumbai News: ठेकेदारों को ठहराया जिम्मेदार-

मेयर रितु तावड़े का कहना है कि हादसे के लिए ठेकेदार जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अपने अधिकारियों को क्लीन चिट देकर केवल ठेकेदारों पर कार्रवाई की सिफारिश की, जो स्वीकार्य नहीं है।

30 जून को हुआ था दर्दनाक हादसा-

30 जून को चेंबूर में एक स्कूल बस पर बड़ा पेड़ गिर गया था। इस हादसे में 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

‘मैं भी एक मां हूं’— मेयर-

मेयर ने कहा कि वह पीड़ित परिवार का दर्द समझती हैं। उन्होंने रिपोर्ट में 7 लाख रुपये के जुर्माने को एक बच्चे की जान की कीमत बताने जैसा बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया।

जांच समिति ने क्या कहा था-

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में सड़क निर्माण ठेकेदार पर 5 लाख रुपये और सुपरवाइजिंग कंसल्टेंट पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी। वहीं सड़क और उद्यान विभाग के अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही से मुक्त बताया गया था।

पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की-

विहान के पिता गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि यह मामला मानवीय लापरवाही का है और पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमों और प्रक्रियाओं में सुधार की भी मांग की

यह भी पढ़े- Bijnor: सीएम योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- देश विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम