Home » अंतर्राष्ट्रीय » एंडी बर्नहम होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर की लेंगे जगह

एंडी बर्नहम होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर की लेंगे जगह

UK News:

UK News: ब्रिटेन की मध्य-वामपंथी लेबर पार्टी ने शुक्रवार को एंडी बर्नहम को अपना नया नेता चुन लिया। इसके साथ ही उनका देश का अगला प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। वह सोमवार को मौजूदा प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की जगह लेंगे।

UK News: 379 सांसदों का मिला समर्थन-

पार्टी नेतृत्व चुनाव में एंडी बर्नहम एकमात्र उम्मीदवार थे। उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स के 403 लेबर सांसदों में से 379 का समर्थन और नामांकन मिला, जिससे उनकी जीत लगभग तय हो गई।

UK News: शबाना महमूद ने की आधिकारिक घोषणा-

ब्रिटेन की गृह सचिव और लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की अध्यक्ष शबाना महमूद ने लंदन में आयोजित विशेष सम्मेलन में एंडी बर्नहम के नए नेता चुने जाने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण चुनाव में किसी तरह का सस्पेंस नहीं था।

सोमवार को होगा सत्ता हस्तांतरण-

सोमवार को मौजूदा प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अपना इस्तीफा किंग चार्ल्स तृतीय को सौंपेंगे। इसके बाद किंग चार्ल्स एंडी बर्नहम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होगी।

नीतियों पर अभी नहीं खोले पत्ते-

ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहम को पिछले कई सप्ताह से प्रधानमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, उन्होंने अब तक अपनी सरकार की प्राथमिकताओं और नीतिगत एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है

यह भी पढ़े- पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट, सरकारी दफ्तरों में ठप पड़ा कामकाज