Dharmendra Pradhaan Resigns: NEET-UG परीक्षा को लेकर जारी विवाद और छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया। इस्तीफे की जानकारी सामने आने के कुछ ही देर बाद उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल में भी बड़ा बदलाव कर दिया। उन्होंने अपने बायो से “केंद्रीय शिक्षा मंत्री” का पदनाम हटा दिया, जिसके बाद यह बदलाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर भी दिखी जिम्मेदारी छोड़ने की झलक
इस्तीफा भेजने के तुरंत बाद X प्रोफाइल का बायो अपडेट करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उन्होंने अपने पद से हटने की प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से भी स्वीकार कर लिया है। उनके इस कदम पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Dharmendra Pradhaan Resigns: इस्तीफे की वजह भी बताई
अपने साझा किए गए पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, CBI जांच और CBT व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आगे भी काम जारी रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई दशकों से वह शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं और देशहित को सर्वोपरि मानते हैं।
Dharmendra Pradhaan Resigns:अब सबकी नजर अगले फैसले पर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और उसके तुरंत बाद X प्रोफाइल में किए गए बदलाव ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब सबकी नजर इस पर है कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस इस्तीफे पर क्या फैसला लेता है और शिक्षा मंत्रालय की कमान किसे सौंपी जाती है।
ये भी पढ़े…….धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, कई जिलों में हिंसा और लाठीचार्ज








