Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत विक्ट्री मार्च निकालकर छात्र-युवाओं ने खुशी मनाई। हजारों की संख्या में एकत्रित युवाओं ने तिरंगे लहराए, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी मांग के पूरा होने पर उत्साह व्यक्त किया।
Dharmendra Pradhan Resignation: छात्रों ने बताया संघर्ष की जीत-
इस दौरान युवाओं ने “छात्रों की गूंज जिंदाबाद”, “छात्र एकता जिंदाबाद” “आजादी के नारे” सहित विभिन्न नारे लगाए। पूरे रोशनपुरा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-युवाओं ने कहा कि यह जीत केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देशभर के उन विद्यार्थियों की आवाज़ की जीत है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लगातार उठाया।
Dharmendra Pradhan Resignation: डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने रखीं आगे की मांगें-
‘छात्रों की गूंज’ भोपाल के समन्वयक डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की आवाज़ और लगातार चले लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत है। लेकिन हमारा आंदोलन अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। हमें इंतजार है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया जाए और हमारी बाकी प्रमुख मांगों पर भी सरकार ठोस कार्रवाई करे।”
उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की जवाबदेही तय होनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस पूरे घटनाक्रम पर देश के सामने स्पष्टीकरण देना चाहिए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, ‘छात्रों की गूंज’ का संघर्ष जारी रहेगा।”
NSUI ने आंदोलन जारी रखने की बात कही-
अभियान से जुड़े NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की पहली बड़ी मांग के रूप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन आंदोलन की शेष मांगें पूरी होने के बाद ही इसे पूर्ण सफलता माना जाएगा। युवाओं ने सरकार से मांग की कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
तिरंगा मार्च और मिठाई बांटकर मनाई खुशी-
विक्ट्री मार्च एवं जश्न में हजारों की संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ मार्च निकालकर अपनी खुशी व्यक्त की और मिठाई बांटकर इस अवसर को यादगार बनाया।
यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार








