Ukraine News: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, 25 जुलाई को ओडेसा बंदरगाह पर मर्चेंट जहाज MV AGN Ragnar पर हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक, इस जहाज पर चार भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद भारतीय दूतावास ने बताया कि वह ओडेसा बंदरगाह की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Ukraine News: भारतीय दूतावास ने X पर दी जानकारी-
भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि MV AGN Ragnar मर्चेंट जहाज पर चार भारतीय सवार थे, जिनमें से दो भारतीय सुरक्षित हैं। वहीं, बाकी दो भारतीयों के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है।
Ukraine News: भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन-
भारतीय दूतावास ने अपने X पोस्ट में कहा, “खोज और बचाव अभियान जारी है। हम यूक्रेनी अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।” स्थिति को देखते हुए दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक cons.kyiv@mea.gov.in और cons1.kyiv@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा, आपातकालीन नंबर +380933559958 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
ओडेसा पर लगातार हो रहे हैं हमले-
ओडेसा, काला सागर के तट पर स्थित यूक्रेन का सबसे बड़ा बंदरगाह है। फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह इलाका लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बन रहा है, जिससे समुद्री व्यापार भी प्रभावित हुआ है।
भारत ने यात्रा से बचने की दी सलाह-
भारत सरकार पहले ही अपने नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दे चुकी है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।
यह भी पढ़े- राम मंदिर दान प्रकरण: यूपी सरकार ने नई SIT गठित की, IG किरण एस करेंगी जांच की अगुवाई








