Home » उत्तर प्रदेश » राम मंदिर दान प्रकरण: यूपी सरकार ने नई SIT गठित की, IG किरण एस करेंगी जांच की अगुवाई

राम मंदिर दान प्रकरण: यूपी सरकार ने नई SIT गठित की, IG किरण एस करेंगी जांच की अगुवाई

RAM MANDIR NEWS: राम मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का पुनर्गठन किया है। नई तीन सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व आईजी किरण एस करेंगी। टीम में अयोध्या के डीआईजी सोमेन वर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को भी शामिल किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नई SIT

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में नई एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। साथ ही 27 जुलाई तक जांच की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने को कहा गया है।

RAM MANDIR NEWS: अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान नकदी, वाहन, निवेश से जुड़े दस्तावेज और अन्य संपत्तियां बरामद की गई हैं, जिनके बारे में आशंका है कि इन्हें कथित गबन की राशि से खरीदा गया था।

राम मंदिर ट्रस्ट ने भी किए संगठनात्मक बदलाव

22 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति का निर्णय फिलहाल टाल दिया गया। हालांकि, मंदिर के संचार तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रवक्ता नियुक्त करने, पूर्णकालिक महासचिव की नियुक्ति तथा धार्मिक समिति के पुनर्गठन का फैसला लिया गया।

नई धार्मिक समिति में जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, स्वामी युगपुरुष परमानंद, स्वामी दिनेन्द्रदास, स्वामी कमल नयनदास, महंत राजकुमार दास, स्वामी रामानंद दास और स्वामी मिथिलेश नंदिनी शरण सहित नौ सदस्य शामिल किए गए हैं।

RAM MANDIR NEWS: श्रद्धालुओं की भीड़ जारी

विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की नई तस्वीरें भी जारी की हैं। ट्रस्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े… इन 5 घटनाओं ने बदला पूरा खेल! छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार ने क्यों बदला फैसला? जानकार आपके उड़ जाएंगे होश !