Ramayana Music Rights: रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और इससे जुड़ी बड़ी-बड़ी डील की खबरें भी सामने आ रही हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स को लेकर एक बड़ी डील हुई है। बताया जा रहा है कि T-Series ने फिल्म के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स के लिए ₹75 करोड़ का एडवांस दिया है।
‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स के लिए लगी थी होड़
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ के ऑडियो राइट्स हासिल करने के लिए कई बड़े म्यूजिक लेबल्स के बीच होड़ लगी हुई थी। आखिरकार T-Series ने अपने ऑफर के साथ यह बड़ी डील अपने नाम कर ली। रिपोर्ट में T-Series से जुड़े एक एसोसिएट के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी ने ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए हैं। भूषण कुमार और कंपनी की सीनियर लीडरशिप को फिल्म के साउंडट्रैक की सफलता पर काफी भरोसा बताया जा रहा है।
Ramayana Music Rights: ₹75 करोड़ में हुई बड़ी म्यूजिक डील
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डील के तहत T-Series ने ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स के लिए ₹75 करोड़ का एडवांस पेमेंट किया है। खास बात यह है कि इस रकम में सिर्फ पहले पार्ट ही नहीं, बल्कि ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स का म्यूजिक शामिल है।हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक ₹75 करोड़ की यह रकम एक रिफंडेबल एडवांस अरेंजमेंट का हिस्सा है। इसके बावजूद इसे भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में किसी फिल्म के म्यूजिक राइट्स को लेकर हुई सबसे बड़ी डील्स में से एक बताया जा रहा है।
Ramayana Music Rights: ए.आर. रहमान और हंस जिमर के हाथ में ‘रामायण’ का संगीत
‘रामायण’ के म्यूजिक को लेकर उत्साह की एक बड़ी वजह इससे जुड़े दिग्गज नाम भी हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और मशहूर हॉलीवुड संगीतकार हंस जिमर तैयार कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय और इंटरनेशनल म्यूजिक की दुनिया के इन दो बड़े नामों का एक साथ आना फिल्म के साउंडट्रैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ा रहा है।
रणबीर कपूर से यश तक, ‘रामायण’ में सितारों की फौज
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।फिल्म का निर्देशन ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। बड़े बजट, विशाल स्टारकास्ट और इंटरनेशनल लेवल की तकनीकी टीम के कारण ‘रामायण’ पहले से ही भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
Ramayana Music Rights: पार्ट्स में बड़े पर्दे पर आएगी ‘रामायण’
‘रामायण’ को मेकर्स दो भागों में दर्शकों के सामने लेकर आएंगे। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा।फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर म्यूजिक राइट्स तक लगातार सामने आ रही बड़ी डील्स ने ‘रामायण’ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ए.आर. रहमान और हंस जिमर की जोड़ी ‘रामायण’ के भव्य विजुअल्स और कहानी को अपने संगीत से किस तरह यादगार बनाती है।
ये भी पढ़े…….CJP ने फिर क्यों दी प्रदर्शन की चेतावनी? सौरव दास बोले- ‘नए सिरे से होगा आंदोलन’








