Akhilesh Yadav Protest: इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित महा रैली में जब खबर इंडिया के रिपोर्टर हिमांशु गर्ग और कोमल माथुर ने प्रदर्शनकारियों से यह सवाल पूछा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं SIR और वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन करते, तो समाजवादी पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने खबर इंडिया के दोनों रिपोर्टरों को गोदी मीडिया कहना शुरू किया।
Akhilesh Yadav Protest: हिमांशु गर्ग- “हमने सवाल पूछा तो हम बीजेपी के दलाल हैं”
खबर इंडिया के रिपोर्टर हिमांशु गर्ग ने जब समाजवादी पार्टी के प्रदर्शनकारियों से यह सवाल पूछा कि अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं SIR और वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन करते, तो उनके इस प्रश्न पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने खबर इंडिया के रिपोर्टर हिमांशु गर्ग को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दलाल कहा। इस टिप्पणी पर हिमांशु गर्ग ने कहा, “यह देखिए, अगर हमने सवाल कर लिया तो हम बीजेपी के दलाल हो गए। यह अखिलेश यादव के वे प्रदर्शनकारी हैं। वे साथी हैं, जो उत्तर प्रदेश में SIR और वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन नहीं करते हैं।”
Akhilesh Yadav Protest: सवाल से जान छुड़ाकर भागे प्रदर्शनकारी
खबर इंडिया की रिपोर्टर कोमल माथुर ने जब लगातार यह सवाल पूछा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में SIR और वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे, तो इस सवाल का समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। इस सवाल से बचने के लिए प्रदर्शनकारी मौके से भागने लगे।
क्यों हो रहा है दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन?
दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से यह महा रैली चुनाव आयोग की ओर से कराई जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के विरोध में आयोजित की गई। विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR के तहत मतदाता सूची में संशोधन के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इससे पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर कई सवाल हैं।
इसी मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग उठाई है। इसके अलावा विपक्षी दलों ने चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग भी की है। हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और उसमें मौजूद गलतियों को दूर करना है।
यह भी पढ़े- बिहार में सियासी हलचल तेज… JDU को हराने वाले 2 निर्दलीय BJP में शामिल, क्या NDA में बढ़ रही है दरार?








