Trump Hamas deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ट्रंप के अनुसार, हमास (Hamas) ने चरणबद्ध तरीके से हथियार सरेंडर करने और इजरायली सेना (Israeli Army) ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) से चरणबद्ध वापसी पर सहमति जताई है। सभी पक्षों की औपचारिक मंजूरी मिलने के 14 दिनों के भीतर इस समझौते को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. हमास ने भी इस समझौते पर सहमति जताई है, हालांकि उसने इसके लिए इजरायल से कुछ शर्तें पूरी करने की बात कही है.
ट्रंप ने क्या दावा किया?
ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत हमास अपने हथियार एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (International Stabilization Force) को सौंपेगा। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी एक अमेरिकी जनरल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पक्षों की औपचारिक मंजूरी मिलने के 14 दिनों के भीतर समझौते को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
समझौते की प्रमुख बातें
Trump Hamas deal: ट्रंप के दावे के अनुसार प्रस्तावित समझौते में कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं—
हमास चरणबद्ध तरीके से अपने सभी हथियार सरेंडर करेगा। निशस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी होने में 200 से 300 दिन लग सकते हैं। गाजा में बने सुरंगों (टनल नेटवर्क) को निष्क्रिय किया जाएगा। हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण के बाद इजरायली सेना गाजा से चरणबद्ध तरीके से वापस जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल नई फिलिस्तीनी पुलिस को प्रशिक्षण देगा। गाजा का प्रशासन संभालने के लिए नई फिलिस्तीनी सरकार का गठन किया जाएगा।
हमास की क्या प्रतिक्रिया है?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमास ने प्रस्तावित रोडमैप पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। हालांकि संगठन ने स्पष्ट किया है कि समझौते को लागू करने से पहले इजरायल को भी अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना होगा। इनमें सैन्य कार्रवाई रोकना और गाजा से सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू करना शामिल है।
Trump Hamas deal: 14 दिनों में शुरू होगी प्रक्रिया
गुरुवार को जारी मसौदा योजना के मुताबिक सभी पक्षों की औपचारिक मंजूरी मिलने के 14 दिनों के भीतर समझौते को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसके तहत गाजा में नई तकनीकी फिलिस्तीनी सरकार का गठन होगा, जो अंतरराष्ट्रीय बोर्ड ऑफ पीस और नई पुलिस व्यवस्था के साथ मिलकर प्रशासन चलाएगी.
नई सरकार और पुलिस संभालेंगे जिम्मेदारी
समझौते के अनुसार गाजा में नई फिलिस्तीनी सरकार बनाई जाएगी, जो प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेगी. अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल नई फिलिस्तीनी पुलिस को प्रशिक्षण देगा और सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करेगा. इसके बाद गाजा का प्रशासन स्थानीय सरकार और पुलिस के हाथों में होगा.
ये भी पढ़े… ‘गृह मंत्रालय नहीं, गैंग चला रहे हैं…’, अमित शाह पर संजय राउत का हमला; इस्तीफे की मांग








