CSIR UGC NET Answer Key 2026: आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे CSIR UGC NET के उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। आंसर-की बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
CSIR UGC NET Answer Key 2026: इन 6 स्टेप्स की मदद से डाउनलोड करें Answer Key-
सूत्रों के अनुसार, CSIR UGC NET परीक्षा की आंसर-की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली है। उम्मीदवार निम्नलिखित 6 स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
1. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद CSIR-UGC NET June 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सहित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
5. लॉगिन करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
6. अंत में आंसर-की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
CSIR UGC NET Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका-
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद यदि कोई उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकेगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 का शुल्क देना होगा।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा-
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई।
यह भी पढ़े- ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान शुरू, आपसी सहमति से सुलझेंगे विवाद








