Breaking News
Home » Breaking News » डीके शिवकुमार कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 20 नए चेहरों को मिलेगा मंत्री पद, यहां देखें पूरी मंत्री सूची

डीके शिवकुमार कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 20 नए चेहरों को मिलेगा मंत्री पद, यहां देखें पूरी मंत्री सूची

DK Shivakumar Cabinet: कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 20 नए मंत्रियों को शामिल करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी, जो संवैधानिक सीमा भी है। कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस आलाकमान की दिल्ली में हुई बैठक में अंतिम सहमति बनी।

दिल्ली में लगी नामों पर मुहर

कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, बी.के. हरिप्रसाद और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मौजूद रहे। बैठक के बाद 20 नए मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी गई।

DK Shivakumar Cabinet: इन नेताओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह

नए मंत्रियों में शामिल नाम इस प्रकार हैं: पीएम नरेंद्र स्वामी, शिवराज तांगादागी, रुद्रप्पा लमानी, केएस बसवनथप्पा, बी. नागेंद्र, टी. रघुमूर्ति , बी.जेड. जमीर अहमद खान, रिजवान अर्शद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुत्तुरंगाशेट्टी, मानकला वैद्य, डॉ. अजय सिंह, एन. चालुवारैया स्वामी, केएम शिवलिंगे गौड़ा, एचसी बालकृष्णा, गायत्री शांतेगौड़ा, बासवराज रायारेड्डी , विजयानंद और लक्ष्मण सावदी का नाम शामिल है .

विधानसभा और विधान परिषद के पदों पर भी फैसला

कांग्रेस ने विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख पदों के लिए भी नाम तय किए हैं। जी.एस. पाटिल को विधानसभा अध्यक्ष, ए.एस. पोन्नाना को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं सलीम अहमद विधान परिषद के अध्यक्ष और उमाश्री उपाध्यक्ष होंगी।

DK Shivakumar Cabinet: सामाजिक समीकरणों का रखा गया ध्यान

कैबिनेट विस्तार में राज्य के प्रमुख सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। लिंगायत, वोक्कालिगा, कुरबा और अन्य पिछड़े वर्गों के नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान देकर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़े… ‘मोदी जी माफ कर देंगे’; PM CARES फंड पर RTI शिकायत के बाद CJP का तंज, अभिजीत दीपके ने दिया जवाब