Breaking News
Home » Trending » उपचुनाव रिजल्ट LIVE: दो सीटों पर BJP लगातार पीछे, मंजलपुर में बीजेपी की बढ़त कायम

उपचुनाव रिजल्ट LIVE: दो सीटों पर BJP लगातार पीछे, मंजलपुर में बीजेपी की बढ़त कायम

Bypoll Result Live: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। अब तक के रुझानों में बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बना ली है। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, जबकि गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर 16 वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 31742 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 22776 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 8,966 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी 31 में से 15 राउंड की मतगणना बाकी है। बांकीपुर सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन का राजनीतिक गढ़ मानी जाती है। नितिन नवीन यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे थे। उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

Bypoll Result Live: दतिया में कांग्रेस ने बनाई बढ़त

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर शुरुआती राउंड में भाजपा आगे थी, लेकिन बाद के राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बढ़त बना ली। ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस 6583 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था।

मंजलपुर में भाजपा जीत के करीब

गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश (सतेन्द्रभाई) पटेल को अब तक 52921 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 23,913 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार 29008 वोटों की बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। यहां 20 में से 18 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।

Bypoll Result Live: जश्न और सन्नाटा

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा कार्यालय पर फिलहाल सन्नाटा देखा जा रहा है। दूसरी ओर, गुजरात के वडोदरा में भाजपा कार्यकर्ता मंजलपुर सीट पर बढ़त का जश्न मना रहे हैं।

ये भी पढ़े… डीके शिवकुमार कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 20 नए चेहरों को मिलेगा मंत्री पद, यहां देखें पूरी मंत्री सूची