Home » उत्तर प्रदेश » बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, दतिया में कांग्रेस मजबूत, मंजलपुर में भाजपा की शानदार जीत

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, दतिया में कांग्रेस मजबूत, मंजलपुर में भाजपा की शानदार जीत

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, दतिया में कांग्रेस मजबूत, मंजलपुर में भाजपा की शानदार जीत

Bypoll Results 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों ने राजनीतिक दलों के लिए नए संदेश दिए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के गढ़ में बड़ी बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी ओर गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए बड़ी जीत दर्ज की है।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर, भाजपा का गढ़ हिलता नजर आया

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 25वें राउंड की मतगणना तक उन्हें 50,976 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार 36,023 वोटों पर रहे। इस तरह प्रशांत किशोर ने 14,953 से अधिक वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है।बांकीपुर सीट लंबे समय से बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का राजनीतिक गढ़ मानी जाती रही है। नितिन नवीन यहां से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई, जिसके चलते उपचुनाव कराया गया। ऐसे में इस सीट पर जन सुराज की बढ़त को बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।मतगणना के शुरुआती दौर से ही प्रशांत किशोर लगातार आगे रहे। 18वें राउंड तक वे 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त पर पहुंच चुके थे और जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, उनका अंतर लगातार बढ़ता गया।

Bypoll Results 2026: दतिया में कांग्रेस की मजबूत पकड़, भाजपा को बड़ा झटका

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा को कड़ी चुनौती देते हुए निर्णायक बढ़त बना ली है। 13वें राउंड तक कांग्रेस ने अपनी बढ़त बढ़ाकर 11,058 वोट कर ली थी। 10वें राउंड तक घनश्याम सिंह को 50,307 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 39,396 वोट प्राप्त हुए।इस चुनाव की खास बात यह रही कि भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था। हालांकि चुनावी मुकाबले में भाजपा को नरोत्तम मिश्रा के अपने पोलिंग बूथ पर भी झटका लगा, जहां कांग्रेस को भाजपा से 27 वोट अधिक मिले। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे भाजपा के अंदरूनी असंतोष का परिणाम बताया।15 राउंड की मतगणना में से 13 राउंड पूरे होने तक कांग्रेस की बढ़त लगातार बढ़ती रही और यह अंतर पिछले विधानसभा चुनाव की जीत के अंतर से भी अधिक हो गया।

Bypoll Results 2026: मंजलपुर में भाजपा की एकतरफा जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गुजरात के वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,499 वोटों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार को 24,585 वोट मिले।जीत के बाद सतीश पटेल ने कहा कि जिस तरह मंजलपुर की जनता ने पहले योगेश काका को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया था, उसी विश्वास को उन्होंने उनके प्रति भी दोहराया है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भिखाभाई रबारी ने हार स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि मतदान के अंतिम समय में भाजपा ने डर का माहौल बनाया था।भाजपा की जीत के बाद मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। महिलाओं ने गरबा कर खुशी जाहिर की, जबकि समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ विजय का उत्सव मनाया। इसके बाद विजयी उम्मीदवार का रोड शो भी निकाला गया। उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को हुए मतदान में इस सीट पर 37.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

उपचुनावों से मिले अलग-अलग राजनीतिक संदेश

तीनों राज्यों के उपचुनावों ने अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर पेश की है। बिहार में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के मजबूत गढ़ में बड़ी बढ़त बनाकर अपनी राजनीतिक ताकत का संकेत दिया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने दतिया में भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त हासिल कर संगठन की मजबूती दिखाई है। वहीं गुजरात में भाजपा ने मंजलपुर सीट पर बड़ी जीत दर्ज कर राज्य में अपनी पकड़ बरकरार रखी है। इन परिणामों को आगामी चुनावों से पहले सभी प्रमुख दलों के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़े……….’हिंदू लड़कियां इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही बदल जाती हैं’… कंगना रनौत के बयान से मचा बवाल, क्या सोनाक्षी थीं निशाने पर?