Home » News » Old Coin: अगर आपके पास भी हैं पुराने सिक्के, तो हो सकते हैं मालामाल! जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

Old Coin: अगर आपके पास भी हैं पुराने सिक्के, तो हो सकते हैं मालामाल! जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

Old Coin: अगर आपके पास भी हैं पुराने सिक्के, तो हो सकते हैं मालामाल! जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

Old Coin: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार पुराने सिक्कों की एक विशेष प्रदर्शनी (एग्जिबिशन) आयोजित कर रही है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते हुए दिखाया गया है कि लोग अपने पुराने सिक्के इस प्रदर्शनी में लेकर आएं और उन्हें सीधे सरकार को बेचकर लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि कुछ खास पुराने सिक्कों के बदले 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।

वीडियो में किया गया था बड़ा दावा

वायरल वीडियो में कहा गया कि सरकार ने पुराने और दुर्लभ सिक्कों की खरीद के लिए अधिकृत खरीदार नियुक्त किए हैं। वीडियो में खासतौर पर 5 और 10 रुपये के उन सिक्कों का जिक्र किया गया, जिनके पीछे माता वैष्णो देवी की तस्वीर बनी हुई है। दावा किया गया कि ऐसे सिक्कों की कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है। इस दावे के चलते कई लोग ऐसे सिक्के खोजने और इकट्ठा करने में भी जुट गए।

Old Coin: PIB फैक्ट चेक ने बताई पूरी सच्चाई

हालांकि, इस वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए स्पष्ट किया कि यह डिजिटल रूप से बदला गया (मैनिपुलेटेड) वीडियो है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलत तरीके से पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी और किसी सरकारी अधिकृत खरीदार का समर्थन करते हुए दिखाया गया है।PIB ने साफ किया कि प्रधानमंत्री ने कभी भी पुराने सिक्कों की खरीद-बिक्री के लिए किसी सरकारी योजना या अधिकृत खरीदार का समर्थन नहीं किया है। इसलिए ऐसे वीडियो और दावों पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

Old Coin: सरकार ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे भ्रामक और फर्जी वीडियो पर विश्वास न करें। एजेंसी ने कहा कि इस तरह के मैनिपुलेटेड कंटेंट का उद्देश्य लोगों को गुमराह करना और ठगी का शिकार बनाना होता है। यदि भारत सरकार या सरकारी योजनाओं से जुड़ा कोई संदिग्ध वीडियो या संदेश दिखाई दे, तो उसकी जानकारी PIB Fact Check को दी जा सकती है।

फर्जी दावों से बचना है जरूरी

सोशल मीडिया पर आए दिन सरकारी योजनाओं और दुर्लभ सिक्कों के नाम पर कई तरह के झूठे दावे वायरल होते रहते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का भी कहना है कि पुराने सिक्कों की कीमत केवल उनके दुर्लभ होने और संग्रहकर्ताओं की मांग पर निर्भर करती है, न कि किसी सरकारी योजना के तहत लाखों रुपये मिलने के दावों पर। इसलिए किसी भी वायरल वीडियो या संदेश के झांसे में आने के बजाय तथ्य जांचना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

ये भी पढ़े……कोर्ट से बरी होने के बाद गुरु के दरबार पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, वृंदावन में लिया आशीर्वाद