Home » राष्ट्रीय » पेपर लीक विवाद पर चंडीगढ़ में बवाल, NSUI-ABVP के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन

पेपर लीक विवाद पर चंडीगढ़ में बवाल, NSUI-ABVP के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन

 Punjab Paper Leak Protest:

Punjab Paper Leak Protest: पंजाब यूथ कांग्रेस ने पंजाब कांग्रेस भवन से मार्च निकाला, जबकि ABVP ने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड से विधानसभा तक मार्च का आह्वान किया। दोनों संगठनों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

Punjab Paper Leak Protest: पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, हुआ लाठीचार्ज-

जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया।

Punjab Paper Leak Protest: छात्रों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि राज्य में लगातार भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ABVP ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की भी मांग की।

सरकार ने पेपर लीक से किया इनकार-

पंजाब सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि फार्मेसी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था। सरकार के मुताबिक यह हाईटेक नकल का मामला था और घटना के करीब 15 मिनट के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दोहरा चुके हैं कि उनकी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है और हालिया मामला तकनीक के जरिए नकल कराने का था।

विधानसभा के बाहर कड़ी सुरक्षा-

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें कांग्रेस भवन से करीब 200 मीटर पहले ही रोक दिया। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी प्रदर्शनकारी को विधानसभा परिसर के करीब नहीं जाने दिया गया।

राजनीतिक रूप ले चुका है विवाद-

फार्मेसी परीक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। विपक्ष सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार लगातार पेपर लीक की बात से इनकार करते हुए दोषियों पर त्वरित कार्रवाई का दावा कर रही है

यह भी पढ़े- Tamil Nadu Budget 2026: सोने का सिक्का, सिल्क साड़ी और लैपटॉप… विजय सरकार के पहले बजट में जनता को मिले कई बड़े तोहफे