World Cup 2027 Update: वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। वैसे वर्ल्ड कप में अभी एक साल से अधिक का समय है, लेकिन अभी से यह बड़ा हॉट टॉपिक बन गया है। भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर कई पूर्व दिग्गज अपनी राय साझा कर रहे हैं। कई दिग्गजों का कहना है कि भारतीय स्क्वाड में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों को शामिल किया जाना चाहिए।
World Cup 2027 Update: आकाश – “शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी है अहम”-
भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आकाश कहते हैं, “भुवी ने आईपीएल के दोनों सीजन में शानदार गेंदबाजी की है। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही आरसीबी 18 साल बाद आईपीएल जीत पाई। हालांकि, भुवी लिस्ट-ए क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। इसकी वजह से टीम में उनका चयन होना काफी मुश्किल है।” आगे आकाश चोपड़ा ने कहा कि टीम में वापसी करने के लिए भुवी को कड़ी मेहनत करनी होगी।
वहीं अगर मैं मोहम्मद शमी की बात करूं, तो शमी लगातार क्रिकेट खेलकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 37 विकेट लिए और अब वह दिलीप ट्रॉफी खेलेंगे। अगर आप सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, तो इससे आपका वर्कलोड कम होता है क्योंकि आईपीएल में सिर्फ 20 ओवर का फॉर्मेट होता है। वहीं रणजी और दिलीप ट्रॉफी लंबे फॉर्मेट के टूर्नामेंट हैं, जहां गेंदबाजों पर ज्यादा वर्कलोड रहता है। बेशक भुवनेश्वर टीम का हिस्सा बनने की रेस में पीछे हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मैं चाहता हूं कि मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार टीम में वापसी करें।
World Cup 2027 Update: शमी बन सकते हैं वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड का हिस्सा-
आकाश चोपड़ा का कहना है कि शमी वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं। आकाश कहते हैं, “मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड में शमी का नाम हो सकता है। वह लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने में शमी ने अहम भूमिका निभाई थी। उनकी गेंदबाजी की बदौलत भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंचा, जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। भले ही शमी की मौजूदा स्थिति भुवनेश्वर से बेहतर है, लेकिन टीम में बुमराह के अलावा भी ऐसे अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है।”
यह भी पढ़े- 2021 से पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर 550 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च, संसद में सरकार ने दी जानकारी








