Home » Breaking News » ‘आओ न, डरो मत’, संजय राउत ने PM मोदी को क्यों कहा- ‘राहुल गांधी थोड़ी सी धुलाई करेंगे’?

‘आओ न, डरो मत’, संजय राउत ने PM मोदी को क्यों कहा- ‘राहुल गांधी थोड़ी सी धुलाई करेंगे’?

Sanjay Raut News: संसद के मानसून सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सदन में आना चाहिए और विपक्ष का सामना करना चाहिए।

‘राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे’

संजय राउत ने तंज भरे अंदाज में लिखा, “आओ न, डरो मत, राहुल गांधी अच्छा इंसान हैं, कुछ नहीं करेंगे। बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे।” उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री को एक बार सदन के भीतर आकर देखना चाहिए। राउत ने कहा, “आप 56 इंच वाले हो, मालूम है। एक बार अंदर आकर तो देखो। डरो मत। राहुल गांधी अच्छे संस्कारी इंसान हैं। वो आपको कुछ नहीं करेंगे। केवल थोड़ी सी धुलाई करेंगे, इतना तो हक बनता ही है।” राउत ने आगे कहा, “राहुल संसद के दरवाजे पर खड़े हैं। छुपकर मत देखो। आओ भाई, आइए।”

Sanjay Raut News: लगातार 16वें दिन नहीं चला प्रश्नकाल

संसद के मानसून सत्र के चौथे सप्ताह की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब एक मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सांसद अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे।

विपक्ष की नारेबाजी के बीच कार्यवाही स्थगित

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आसन पर आरएसपी नेता एनके प्रेमचंद्रन थे। उन्होंने प्रश्नकाल शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहने के कारण बैठक शुरू होने के करीब एक मिनट बाद ही सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही मानसून सत्र में लगातार 16वें दिन प्रश्नकाल नहीं हो सका। संसद में जारी गतिरोध के कारण महत्वपूर्ण विधायी कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़े… गतिरोध खत्म होगा या जारी रहेगा? रिजिजू ने अमित शाह के जवाब पर दिया बड़ा संकेत