Monsoon Hair Fall: मानसून की ठंडी हवा, चाय और पकोड़े के साथ एक और चीज फ्री में मिलती है—बाल झड़ना। सिर पर हाथ फेरा नहीं कि उंगलियों में 4-5 बाल और कंघे में गुच्छा। ये सीन हर साल बरसात में रिपीट होता रहता है।
महंगे सीरम, स्पा और ट्रीटमेंट ट्राई करके भी कोई फर्क नहीं पड़ता। यहाँ समझने की बात यह है कि समस्या बालों में नहीं है, मौसम में है। नमी, पसीना, गंदा बारिश का पानी और देर तक गीले बाल। यही चारों मिलकर स्कैल्प को कमजोर कर देते हैं। ऊपर से फंगस और डैंड्रफ अलग। नतीजा यह होता है कि बाल जड़ से टूटने लगते हैं।घर बैठे इन 7 आसान आदतों से आप मानसून हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।
सबसे पहले गीले बालों को अपना दुश्मन समझिए। बारिश में भीग जाएं तो तुरंत साफ पानी से सिर धो लीजिए। बारिश के पानी में धूल और प्रदूषण होता है, जो बालों को अंदर से कमजोर करता है। धोने के बाद तौलिए से रगड़िएगा मत। बस थपथपा कर सुखाएं और पंखे के नीचे बालों को पूरी तरह सूखने दीजिए।
स्कैल्प की सफाई सबसे जरूरी है
नमी की वजह से पसीना और तेल जमा होकर जड़ें बंद कर देता है। हफ्ते में 2 से 3 बार हल्के सल्फेट फ्री शैम्पू से बाल धोएं। लेकिन रोज शैम्पू मत कीजिए, वरना नेचुरल ऑयल भी चला जाएगा।
गर्मी से दूरी भी बनाने की ज़रूरत है
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर अभी साइड में रख दीजिए। पहले से कमजोर बाल हीट से और टूटेंगे।
बाल बांधने का स्टाइल भी बदलिए
टाइट चोटी, टाइट पोनीटेल या जूड़ा लगाने से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है। ढीला जूड़ा या खुला छोड़िए, ताकि हवा लग सके।
अंदर से फीडिंग करना मत भूलिए
बाल बाहर से जितना मर्जी लगाएं, मजबूती अंदर से आती है। डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन E वाली चीजें शामिल करें। दाल, अंडा, नट्स, पालक और दही रोज खाएं। साथ में दिन भर में 3 लीटर पानी जरूर पिएं।और हां, बाहर निकलते समय छाता या कैप जरूर रखें। गंदे बारिश के पानी को सीधे बालों पर मत पड़ने दीजिए।
एक्सपर्ट की सलाह
डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि मानसून में 50 से 100 बाल रोज झड़ना नॉर्मल है। लेकिन अगर मुट्ठी भर बाल आ रहे हैं या स्कैल्प में खुजली, पपड़ी है, तो डॉक्टर से मिलिए। विटामिन D या आयरन की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है।
आखिरी बात
बारिश का मजा लीजिए, बालों का टेंशन मत पालिए। थोड़ी सफाई, थोड़ी देखभाल और सही खाना। बस इतना करने से आपके बाल इस मानसून में भी मजबूत रहेंगे।
Written by- Mansi Sharma








