RPSC School Lecturer Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्राध्यापक एवं कोच स्कूल परीक्षा (School Lecturer Exam 2025) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन परीक्षार्थियों ने RPSC School Lecturer परीक्षा में भाग लिया था, वे RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। RPSC ने वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट PDF का लिंक उपलब्ध करवा दिया है, जिस पर क्लिक करके जांच कर सकते हैं।
RPSC School Lecturer Result: कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट-
राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC ने राजस्थान प्राध्यापक एवं कोच स्कूल शिक्षा (School Lecturer Exam) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इन निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को RPSC ग्रेड 1 टीचर भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
अब नए पेज पर आपको जिस विषय की लिस्ट चेक करनी है, उसके PDF लिंक पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर लिस्ट ओपन हो जाएगी, जिसमें आप रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RPSC School Lecturer Result: सफल उम्मीदवारों के साथ डिस्क्वालीफाई अभ्यर्थियों की सूची भी जारी-
RPSC ने इंग्लिश और कॉमर्स विषय के नतीजों के साथ सफल अभ्यर्थियों के अलावा डिस्क्वालीफाई किए गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। इंग्लिश विषय में कुल 517 और कॉमर्स विषय में 323 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, इंग्लिश विषय के 93 और कॉमर्स विषय के 105 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। आयोग ने डिस्क्वालीफाई किए गए उम्मीदवारों की रोल नंबर के अनुसार सूची भी उपलब्ध कराई है। अभ्यर्थी इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करके पता कर सकते हैं कि उनका नाम डिस्क्वालीफाइड उम्मीदवारों में शामिल है या नहीं।








