UPMSP Compartment Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं व 12वीं बोर्ड क्लासेस का कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने अपने पोर्टल के इस पेज पर आधिकारिक वेबसाइट की लिंक दी है, जिससे आप अपना परिणाम देख सकते हैं।
UPMSP Compartment Result: कैसे प्राप्त करें परिणाम-
यूपीएमएसपी ने 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षा का कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट में रोल नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। वहीं मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इन निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता लेनी पड़ेगी।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर “हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 2026” पर क्लिक करें।
अब अपना जिला और वर्ष चुनकर रोल नंबर दर्ज करें।
दिया गया कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर सकते हैं।
UPMSP Compartment Result: हाईस्कूल में 98.95% परीक्षार्थी सफल-
हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 के लिए कुल 20,855 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 15,705 बालक और 5,150 बालिकाएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 19,394 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 14,616 बालक और 4,778 बालिकाएं थीं। परीक्षा में 19,191 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91%, जबकि बालिकाओं का 99.10% रहा। इस तरह हाईस्कूल परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 98.95% दर्ज किया गया।
इंटरमीडिएट में 79.29% रहा पास प्रतिशत-
इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 21,227 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 11,256 बालक और 9,971 बालिकाएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 20,540 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिनमें 10,839 बालक और 9,701 बालिकाएं थीं। इनमें से 16,286 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल रहे। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39%, जबकि बालिकाओं का 81.41% रहा। इंटरमीडिएट में कुल 79.29% परीक्षार्थी सफल हुए।
यह भी पढ़े- वंदे मातरम नहीं गाऊंगा’… कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर मचा सियासी घमासान








