Home » स्पोर्ट्स » क्यों आईपीएल से दूर रहना चाहते हैं हैरी ब्रुक

क्यों आईपीएल से दूर रहना चाहते हैं हैरी ब्रुक

Harry Brook IPL:

Harry Brook IPL: इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रुक ने आईपीएल से दूर रहने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि आईपीएल में उनका दम घुटने लगा था। हैरी ब्रुक कहते हैं, “आईपीएल में मेरा दम घुटने लगा है। मैं अभी तक एक ही आईपीएल खेला है और एक आईपीएल में मेरी यह हालत हो गई है। मेरा मन इस लीग से दूर होने का कर रहा है।

Harry Brook IPL: क्यों नहीं खेलना चाहते आईपीएल-

सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रुक आगामी आईपीएल सीजन नहीं खेलेंगे। यह फैसला उन्होंने खुद लिया है। हालांकि सीजन खेल है जिसमें उन्होंने 190 रन बनाए थे। साल 2023 में हैदराबाद के लिए खेले गए सीजन में ब्रुक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक लगाया था। ब्रुक ने कहा कि इस सीजन उनके खेल और प्रदर्शन को लेकर कई सारी आलोचनाएं हुई थीं। आगे हैरी ब्रुक कहते हैं। “मेरे प्रदर्शन को लेकर टीम मेंबर्स, स्टाफ और दर्शकों ने कई सारी आलोचनाएं की हैं। शायद जो अनुमान मेरे पूर्व खेल को देख कर लगाया गया था, मैं उस अनुमान पर खड़ा नहीं उतर पाया। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुझे जिन उम्मीद से खरीदा था। मैं उनकी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर पाया। मेरे खेल पर हर पल नजर रखी जा रही थी जिसकी वजह से मैं और दबाव महसूस कर रहा था।”

Harry Brook IPL: हैरी ब्रुक- ये आलोचनाएं मुझे अच्छी लगी-

हैरी ब्रुक ने आगे कहा कि “यह आलोचनाएं उन्हें अच्छी लगती हैं। हैरी ब्रुक का मानना है कि आलोचनाओं से यह पता चलता है कि खिलाड़ी को अभी और मेहनत की जरूरत है। हैरी ब्रुक कहते हैं। आलोचनाएं भी प्रदर्शन का हिस्सा है। हमेशा आपकी तारीफ हो। यह जरूरी नहीं आलोचनाएं भी एक तरीके से तारीफ ही है। लोग उनकी आलोचनाएं करते हैं जिनसे उन्हें बहुत उम्मीदें रहती हैं। जिस दिन मैं आलोचनाओं का शिकार बनता हूं, उस दिन मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं।”

ब्रुक- “सोशल मीडिया से भी रहता था दूर”-

ब्रुक ने आलोचनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यह आलोचनाएं उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की ताकत देती हैं। पर वे सोशल मीडिया की आलोचना से दूर रहते हैं। हैरी ब्रुक का मानना है कि यह आलोचनाएं आपको मानसिक रूप से कमजोर करती हैं। इसी वजह से वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं

यह भी पढ़े- भाजपा की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी