Breaking News
Home » जॉब - एजुकेशन » UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन

UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन

UPPSC Recruitment:

UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, वे जल्द से जल्द इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो जाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग ने इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की है।

UPPSC Recruitment: आरक्षित वर्गों को मिलेगी आयु सीमा में छूट-

आयु सीमा की बात करें तो UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में शामिल होने के लिए आयोग ने 35 से 55 वर्ष निर्धारित की है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आयोग ने 26 से 40 वर्ष आयु सीमा तय की है। जानकारी के अनुसार, आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC, EWS वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPPSC Recruitment: इस योग्यता के आधार पर होगी भर्ती-

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MD, MS, DNB व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के लिए मात्र 56 रुपए एप्लीकेशन फीस-

UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में शामिल होने के लिए General, OBC, EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपए एप्लीकेशन फीस के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST के उम्मीदवारों को मात्र ₹56 का भुगतान करना होगा।

कैसे करें आवेदन-

UPPSC द्वारा मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता लेनी होगी।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर जाकर सबसे पहले OTR कर लें।
अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें

यह भी पढ़े- दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचों पर चला बुलडोजर