Home » बिज़नेस » 19 वर्षीय युवा उद्यमी हर्ष राज ने लॉन्च की ‘एक्सवोरा मीडिया’, डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में नई शुरुआत

19 वर्षीय युवा उद्यमी हर्ष राज ने लॉन्च की ‘एक्सवोरा मीडिया’, डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में नई शुरुआत

Harsh Raj Xvora Media:
Harsh Raj Xvora Media:

Harsh Raj Axvora Media: डिजिटल मार्केटिंग और परफॉर्मेंस मार्केटिंग के क्षेत्र में नई पहल के रूप में एक्सवोरा मीडिया (Axvora Media) का शुभारंभ 15 अगस्त को पटना में किया गया। इस एजेंसी की स्थापना 19 वर्षीय युवा उद्यमी हर्ष राज और उनके सह-संस्थापक ऋषभ कुमार ने की है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक व्यवसायों को प्रभावी डिजिटल रणनीतियों के जरिए सही ग्राहकों तक पहुंचाना और उनके कारोबार की वास्तविक ग्रोथ सुनिश्चित करना है।

Harsh Raj Axvora Media: वन-स्टॉप डिजिटल मार्केटिंग सॉल्यूशन देगी एक्सवोरा मीडिया-

एक्सवोरा मीडिया व्यवसायों की ऑनलाइन पहचान मजबूत करने और उनके विकास को गति देने के लिए कई तरह की डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी। कंपनी की प्रमुख सेवाओं में परफॉर्मेंस मार्केटिंग, पेड एड्स, क्वालिटी लीड जनरेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वेबसाइट डिजाइन एवं डेवलपमेंट शामिल हैं।

Harsh Raj Axvora Media: शैक्षणिक संस्थानों और रियल एस्टेट सेक्टर पर फोकस-

फिलहाल कंपनी मुख्य रूप से शैक्षणिक संस्थानों, रियल एस्टेट व्यवसायों और कैफे एवं रेस्टोरेंट्स के लिए काम कर रही है। आने वाले समय में एक्सवोरा मीडिया अपनी सेवाओं का विस्तार अन्य उद्योगों तक करने की योजना बना रही है।

पांच साल के अनुभव के बाद शुरू की अपनी एजेंसी-

कंपनी के संस्थापक हर्ष राज ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग व्यवसायों के साथ काम करने और इंडस्ट्री को करीब से समझने के अनुभव ने उन्हें अपनी एजेंसी शुरू करने के लिए प्रेरित किया।हर्ष राज ने कहा कि एक्सवोरा मीडिया का उद्देश्य व्यवसायों को केवल मार्केटिंग सेवाएं देना नहीं, बल्कि ऐसी रणनीतियां उपलब्ध कराना है, जो वास्तविक परिणाम दे सकें। उनके मुताबिक सही रणनीति और सही ऑडियंस तक पहुंच किसी भी व्यवसाय की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है।

चार शहरों में उपलब्ध हैं सेवाएं-

कंपनी के अनुसार, फिलहाल एक्सवोरा मीडिया की सेवाएं पटना, भोपाल, नोएडा और बेंगलुरु में उपलब्ध हैं। भविष्य में कंपनी देश के अन्य प्रमुख शहरों तक अपनी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रही है।

देशभर में विश्वसनीय डिजिटल पार्टनर बनने का विजन-

एक्सवोरा मीडिया का विजन देशभर के व्यवसायों के लिए एक विश्वसनीय और परिणाम-केंद्रित डिजिटल मार्केटिंग पार्टनर बनना है। कंपनी डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यवसायों को उनकी सही ऑडियंस तक पहुंचाने और ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

यह भी पढ़े- Rohit Sharma Fan: रोहित से मिलने के लिए इस फैन ने करी सारी हदें पार