Home » स्पोर्ट्स » क्या कुलदीप रख पाएंगे टीम में अपनी जगह बरकरार, गौतम गंभीर ने दी अहम सलाह

क्या कुलदीप रख पाएंगे टीम में अपनी जगह बरकरार, गौतम गंभीर ने दी अहम सलाह

Kuldeep Yadav Performance:

Kuldeep Yadav Performance: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में चाइनामैन कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि पहले टेस्ट मुकाबले में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। अपने स्पैल में कुलदीप ने 25 ओवर डालकर मात्र एक विकेट लिया है। वहीं, उनकी जगह मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने पहले टेस्ट में क्वालिटी गेंदबाजी की है। कुलदीप की गेंदबाजी को देखकर कोच गौतम गंभीर ने उन्हें विशेष सलाह दी है कि वह विकेट लेने से ज्यादा अपनी लाइन लेंथ पर ध्यान दें। उनके प्रदर्शन को देखकर यह खबरें आ रही हैं कि उन्हें आगामी टेस्ट मैच में मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Kuldeep Yadav Performance: गौतम गंभीर ने दी कुलदीप को विशेष सलाह-

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कुलदीप यादव की गेंदबाजी को देखकर उन्हें विशेष सलाह दी है। गौतम कहते हैं, “कुलदीप को विकेट पर ध्यान न देते हुए लाइन और लेंथ पर ध्यान देना चाहिए। कुलदीप का ध्यान सिर्फ विकेट पर ही रहता है। ऐसे में बहुत ही आक्रामक गेंदबाजी करते हैं। कुलदीप को अपनी लाइन पर ध्यान देकर शांत भाव से गेंदबाजी करनी चाहिए।”

Kuldeep Yadav Performance: कुलदीप की जगह क्या सारांश जैन को मिलेगा मौका-

कुलदीप के खराब प्रदर्शन को देखकर यह प्रतीत होता है कि उन्हें आगामी टेस्ट मैच से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, बीसीसीआई और कोच गौतम गंभीर की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। वैसे, एक खराब प्रदर्शन के कारण कुलदीप की काबिलियत पर शक नहीं किया जा सकता। लेकिन अब टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ को यह तय करना होगा कि कुलदीप यादव या सारांश जैन में से किस खिलाड़ी को आगामी टेस्ट मैच में मौका दिया जाएगा। सारांश जैन के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 54 मैचों में 188 विकेट लिए हैं। अब देखने वाली बात यह है कि कुलदीप और सारांश में से कौन टीम में अपनी जगह बनाएगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुतार, सारांश जैन (संभावित डेब्यू), मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है

यह भी पढ़े- आरक्षण हटाओ आंदोलन ने बढ़ाई सियासी पार्टियों की चुनौतियां, कहीं टकराव के मोर्चे न खुल जाएं?