Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » आसिता फर्नांडो के साथ हुई लड़ाई, पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

आसिता फर्नांडो के साथ हुई लड़ाई, पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

 Jaiswal Controversy:

Jaiswal Controversy: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और आसिता फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। यह विवाद तब हुआ था जब यशस्वी 45 रन की पारी पर आउट हुए थे, आउट होते वक्त जायसवाल आसिता फर्नांडो से भिड़ गए। आउट होने से पहले यशस्वी ने आसिता के ओवर में तीन चौके जड़े थे और फिर वह आखिरी गेंद पर आउट हो गए।

Jaiswal Controversy: यशस्वी के व्यवहार की हुई आलोचना-

45 रन बनाकर आउट होने के बाद यशस्वी की फर्नांडो से बहस हुई। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यशस्वी के व्यवहार को देखकर कई सारे दर्शकों, यहां तक कि यशस्वी के फ्रेंड्स ने उनके रवैये की आलोचना की।

Jaiswal Controversy: यशस्वी ने पोस्ट कर दिया जवाब-

एक ऑफिशियल वेबसाइट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन दिया, “क्या यशस्वी ने लाइन क्रॉस की है”? जैसे ही यशस्वी जायसवाल को इस कैप्शन का पता चला, उन्होंने आक्रोश में आकर इस पोस्ट के जवाब में तीखे लहजे में लिखा। यशस्वी ने लिखा, “अगर आपको पूरी जानकारी नहीं है तो हर कुछ मत लिखो। अगर कोई भी लाइन क्रॉस करेगा तो हमें बताना पड़ेगा कि यह भारत है जो भी लड़ाई करेगा वो जवाब भी देगा।”

कोच सीतांशु- “यशस्वी को फर्नांडो के इतने करीब नहीं जाना था”-

दिन का खेल खत्म होने पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि यशस्वी को आसिता फर्नांडो के इतने करीब नहीं जाना था। आगे कोच सीतांशु कहते हैं “यशस्वी को इस तरह से आक्रोश में नहीं आना चाहिए। यह टेस्ट क्रिकेट है इस खेल में संयम धीरज और एकाग्रता की परीक्षा होती है। स्लेजिंग के मामले में तो ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है तो क्या यशस्वी उनसे भी लड़ते रहेंगे यशस्वी को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए न कि लड़ने पर ”

यह भी पढ़े- रीवा में बाढ़ पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, राहत कैंप से लेकर फसल सर्वे तक के निर्देश, जाने क्या कहा..