Vaibhav Suryavanshi: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में गेंद से भी अपना दम दिखाया। ईस्ट जोन की ओर से डेब्यू कर रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दो विकेट झटके।
Vaibhav Suryavanshi: 4 गेंदों में झटके 2 विकेट-
वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में दो विकेट हासिल किए। उन्होंने किशन लिंगदोह और इमलीवाती लेमटूर को अपना शिकार बनाया। कुल मिलाकर वैभव ने तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए।
Vaibhav Suryavanshi: बल्लेबाजी में नहीं चला बल्ला-
इस मुकाबले में वैभव बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने सिर्फ छह गेंदों का सामना करते हुए आठ रन बनाए और आउट हो गए। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने शानदार वापसी की।
ईस्ट जोन ने दर्ज की बड़ी जीत-
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 111 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन ने मुकाबला पारी और 210 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
वैभव के ऑलराउंड हुनर की मिली झलक-
आईपीएल और टी20 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव की गेंदबाजी ने इस मुकाबले में एक नया पहलू दिखाया। 15 साल की उम्र में एक ओवर में दो विकेट लेकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की।
यह भी पढ़े- पंजाब में सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी भाजपा, गठबंधन पर कहां फंसा पेंच?








