Breaking News
Home » राष्ट्रीय » राहुल के ‘पितृसत्ता’ बयान पर बांसुरी का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल के ‘पितृसत्ता’ बयान पर बांसुरी का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: नई दिल्ली में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता खत्म करोड़ वाले बयान पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस का रुख कथनी और करनी में अंतर दिखाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वराज ने कांग्रेस नेताओं की महिलाओं पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों, कांग्रेस शासित राज्यों में महिला प्रतिनिधित्व और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों का हवाला देते हुए राहुल गांधी से सवाल किए।

नारे तक सीमित है राहुल गांधी का बयान

बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी ने पुणे में पितृसत्ता खत्म करने की बात कही, लेकिन कांग्रेस नेताओं की महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणियों पर उन-का रवैया अलग रहा। उन्होंने कंगना रनौत, हेमा मालिनी और अन्य महिला नेताओं से जुड़े पुराने विवादों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान और सशक्तिकरण केवल राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं होना चाहिए।

Rahul Gandhi: महिला आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा

भाजपा सांसद ने महिला आरक्षण कानून को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है स्वराज ने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस वास्तव में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में है तो वह महिला आरक्षण कानून के प्रति अपना रुख स्पष्ट करे।

तीन तलाक और महिला अधिकारों का मुद्दा उठाया

बांसुरी स्वराज ने तीन तलाक कानून का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को ध्यान में रखते हुए तीन तलाक की प्रथा के खिलाफ कानून बनाया।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि महिला अधिकारों के मुद्दे पर उसका रुख कई बार राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार बदलता रहा है।

Rahul Gandhi: मोदी सरकार की योजनाएं गिनाकर कांग्रेस पर पलटवार

स्वराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में महिला सशक्तिकरण को योजनाओं और नीतियों के जरिए आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, लखपति दी और स्वयं सहायता समूहों का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि इन पहलों ने महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक भागीदारी, बैंकिंग पहुंच और सम्मान को मजबूत किया है। अंत में स्वराज ने राहुल गांधी पर राजनीतिक दिखावे का आरोप लगाते हुए कहा कि देश को एक अधिक जिम्मेदार और बेहतर नेता प्रतिपक्ष की जरूरत है।

ये भी पढ़ें…भ्रष्टाचार पर MP सरकार का बड़ा एक्शन, AI से पकड़ी 600 करोड़ की गड़बड़ी